मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव से फिरौती के लिए अपहृत किशोर को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद किशोर की पहचान रतनपट्टी निवासी विष्णुदेव साह का पुत्र आशीष कुमार(15) के रूप में हुई है।
