Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पूर्णिया में प्रेग्नेंट महिला के साथ मारपीट:पति को स्मैक दे रहा था आरोपी, मना करने पर स्मैकर ने की मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, December 4, 2023

BIHAR:पूर्णिया में प्रेग्नेंट महिला के साथ मारपीट:पति को स्मैक दे रहा था आरोपी, मना करने पर स्मैकर ने की मारपीट


पूर्णिया में स्मैक पीने से मना करने पर एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट में गर्भवती महिला घायल हो गई । जिसे इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया है। वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। घटना रविवार रात्रि के हाट थाना थाना क्षेत्र के काला भवन के पास घटी है।





यहां पड़ोसी युवक ने महिला की पति को स्मैक पीला रहा था जब मना किया तो स्मैकर ने दाबिया से जान लेवा हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान काला भवन निवासी ब्रजेश मेहतर की 23 वर्षीय पत्नी ज्योति कुमारी के रूप में की गई है।


दबिया से हमला

घायल महिला ज्योति कुमारी ने कहा कि रविवार रात्रि में घर पर बैठे हुए थे। पड़ोसी सन्नी कुमार ने मेरे पति ब्रजेश मेहतर को स्मैक पिला रहा था। स्मैक पिलाने से मना करने पर स्मैकर सन्नी कुमार और बिजली देवी सहित अन्य लोगों ने घर में घुसकर गलौज और लात घुस्से से मारपीट करने लगा।

इस दौरान सन्नी कुमार दबिया से सर पर हमला कर दिया। जिसे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ईलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया हैं। घायल महिला 3 माह की गर्भवती भी है। वहीं परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया। घटना के संदर्भ में के हाट थाना पुलिस ने बताया एक महिला के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। महिला को आवेदन देने के लिए कहा गया हैं।आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।