Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल:24 घंटे में लूट मामले का खुलासा:4 लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूट की थी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, December 5, 2023

सुपौल:24 घंटे में लूट मामले का खुलासा:4 लुटेरों को पुलिस ने दबोचा, पिकअप चालक से हथियार के बल पर लूट की थी


सुपौल सदर थाना इलाके में बीते 4 दिसंबर की रात हुए पिकअप गाड़ी रोक कर लूट मामले में पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जिला समाहरणालय में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।


एसपी ने बताया कि बीते 4 दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र स्थित चकला निर्मली नहर पुला के पास दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने रात 2:25 मिनट पर सहरसा के महषी थाना क्षेत्र के निवासी सुमित कुमार पिकअप गाड़ी लेकर सहरसा जा रहे थे। उन अपराधियों ने गाड़ी को हथियार के बल पर रोक कर चालक सुमित कुमार से 14 हजार नगद, उनका ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल और अन्य कागजात को लूट कर फरार हो गए थे।

हालांकि पीड़ित के लिखित सूचना पर सुपौल सदर थाने की पुलिस ने ना केवल उन अपराधियों को चिह्नित कर धर दबोचा है। बल्कि चारों आरोपियों के पास से जो लूटी गई 14 हजार नगद और ड्राइविंग लाइसेंस, लूट में इस्तेमाल की गई। दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि इसमें से एक अपराधी पर पूर्व में एक मामले में जेल जा चुका है। वहीं बाकी तीन के बारे में तहकीकात में जुटी है।