राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट/छातापुर (सुपौल) छातापुर प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में बीपीएस से नियुक्त शिक्षको का योगदान लेने पोषक क्षेत्र के लोगो में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।सरकार पहली फेज में सुदूर देहाती क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षको की पदस्थापन किया है। छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मी पुर पंचायत वार्ड 1 स्थित यादव राम टोला नरहैया विद्यालय में विभाग ने 2 शिक्षको का पदस्थापना किया है।।इस बिद्यालय मे स्थापना से लेकर आज तक एक या दो शिक्षक के भरोसे बिद्यालय का पठन पाठन कार्य होता रहा है।शिक्षको के कमी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता पर रहा था। प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी ने बताया कि मेरे बिद्यालय में पाँच शिक्षको की जरूरत है फिर भी बिभाग के द्वारा दो शिक्षको की पदस्थापन किया है इसके बाबजूद बिद्यालय परिवार व पोषक क्षेत्र के लोगो मे खुशी व्यप्त है।एचएम कंचन कुमारी ने बताया विभागीय निर्देश के आलोक में योगदान करने के अंतिम दिन दो शिक्षकाओ चंचल कुमारी तथा पिंकी कुमारी ने अपना योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि अल्प शिक्षक में वर्षों से बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने का प्रयास कर रही थी कम शिक्षक के कारण रूटीन वर्क के तहद कार्य कराने में कमी होता था।परन्तु अब दो शिक्षक के मिलने से रूटीन वर्क के तहद काम होगा।एचएम श्री मति कुमारी ने कहा कि निर्देश के आलोक में दोनों शिक्षको का योगदान लेने के बाद जिला शिक्षा कार्यलय सुपौल पहुँच कर योगदान का ऑनलाइन करवाया गया।उस दौरान स्थापना डीपीओ राहुलचंद का भरपूर सहयोग रहा। इस दौरान डीपीओ राहुलचंद ने नुवनियक्त सभी शिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि बिद्यालय के पठन पाठन कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो तथा शिक्षा का माहौल बने इसके लिए सुदूर देहाती क्षेत्र में शिक्षको की पदस्थापना किया गया है। उन्होंने कहा की नवनियुत शिक्षको को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराना चुनोती के रूप में लेना होगा।सरकार के सपनो को पूरा करना बीपीसी उतीर्ण शिक्षको का दायित्व बन गया है।
जिला शिक्षा कार्यालय कक्ष में डीपीओ राहुलचंद्र के समक्ष एचएम कंचन कुमार व नवनियुत शिक्षक