Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News:पेड़ से फूल तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई गंभीर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, November 30, 2023

Saharsa News:पेड़ से फूल तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट,कई गंभीर


Sarhasa News: बिहार के सहरसा जिला (Sarhasa News) से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां पर 29, नवंबर 2023 दिन बुधवार को एक पेड़ से फूल (Flowers) तोड़ने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट (Fight) हो गई. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल, सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.


COMMERCIAL BREAK

SCROLL TO CONTINUE READING
कहरा गांव की घटना
घटना सहरसा (Sarhasa News) के सदर थाना क्षेत्र के कहरा गांव की है. यहां पर पेड़ से फूल (Flowers) तोड़ने को लेकर आपसी विवाद (Fight) में पक्षों के बीच जमकर मारपीट (Fight) हो गई. यह मारपीट (Fight) की घटना रिश्ते में लगने वाले चाचा और उसके परिवार वालों के बीच हुई है. पीड़ित पक्ष ने आरोप है कि लाठी डंडों से लैस होकर सभी अपने ही भतीजियों और भाइयों को घर मे घुसकर पिटाई (Fight) कर दी. पिटाई (Fight) से चोटिल हुए एक परिवार के पांच लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


इन लोगों पर लगा मारपीट का आरोप
घटना के सम्बंध में पीड़ित परिवार की माने तो घर के समीप लगे एक फूल के पेड़ से फूल (Flowers) तोड़ने का आरोप लगाते हुए रिश्ते में लगने वाले चाचा रौशन, नितेश और राणा नामक शख्स ने लाठी डंडे से लैस होकर सब लोगों की पिटाई (Fight) कर दी. जिसके बाद सभी लोग सदर अस्पताल पहुंचे.


आपसी विवाद में हुआ था झगड़ा
वहीं, इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि इससे पहले भी दोनों परिवार के बीच लड़ाई झगड़ा (Fight) हुआ था. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़ाई झगड़ा शांत करा दिया था, लेकिन पुलिस के जाने के बाद फिर दोनों पक्षों में लड़ाई (Fight) शुरू हो गया और नौबत मारपीट की आ गई.