Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: सहरसा डीसीओ के घर से तीन लाख के गहने और नगदी की चोरी, विभागीय बैठक में भाग लेने गए थे पटना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 26, 2023

Saharsa News: सहरसा डीसीओ के घर से तीन लाख के गहने और नगदी की चोरी, विभागीय बैठक में भाग लेने गए थे पटना


सहरसा। जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) के पंचवटी चौक स्थित बंद आवास से चोरों ने करीब तीन लाख के जेवरात व 15 हजार नगदी की चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


डीसीओ शिवशंकर कुमार ने बताया कि वे पूर्व विधायक अरुण कुमार के दामाद के पंचवटी चौक स्थित आवास में भाड़े पर रहते हैं। विभागीय बैठक में भाग लेने के लिए 22 नवंबर को पटना गए थे। निजी कार्य रहने के कारण पत्नी व बच्चे भी साथ ही पटना गए थे।

घर के कमरे और आलमारी का ताला टूटा हुआ था
शनिवार को जब पटना से लौटे तो घर के कमरे और आलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने पत्नी व बच्चे के तीन लाख के गहने के अलावा करीब 15 हजार नगदी की चोरी कर ली। उन्होंने संभावना जताई कि चोर पीछे की दीवार फांदकर आए होंगे।



सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही कायस्थ टोला निवासी अर्जेन्द्र सिंह के घर से चोरों ने करीब 25 लाख के जेवरात व नगदी की चोरी कर ली थी। मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।