Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: 'तुझे तो मैं देख लूंगा', बिजली की चोरी करने वाले ने जेई की दी थी धमकी; अधिक जुर्माना लगाने पर कर दी हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, November 19, 2023

Saharsa News: 'तुझे तो मैं देख लूंगा', बिजली की चोरी करने वाले ने जेई की दी थी धमकी; अधिक जुर्माना लगाने पर कर दी हत्या


सहरसा/सनातन कुमार
सहरसा। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में गत 10 नवंबर को विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) रविरंजन पासवान को बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जांच में पता चला कि चोरी से बिजली जलाने पर अधिक जुर्माना लगाने के कारण हमलावर ने जेई को गोली मारी थी।

मामले में पुलिस ने शक के आधार पर धनुपुरा पंचायत के भमरी गांव निवासी चंदेश्वरी पासवान के पुत्र गौतम पासवान गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि जख्मी जेई रविरंजन पासवान ने उन्हें जानकारी दी कि गत वर्ष 2022 में गौतम के यहां छापेमारी की गई थी।

बिजली की कर रहा था चोरी

वह गांव में ही आटा चक्की का मिल चलाता है। उसे चोरी-छिपे विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा गया। छापेमारी के बाद उस पर चार लाख 61 हजार का जुर्माना लगाया गया था।

उस दौरान गौतम ने जेई को देख लेने की धमकी दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से आवश्यक पूछताछ उपरांत शुक्रवार को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया।