Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa News: सहरसा में 3 साल की बच्ची से रेप, खेल रही थी मासूम, ईदगाह के पास ले जाकर किया गलत काम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 22, 2023

Saharsa News: सहरसा में 3 साल की बच्ची से रेप, खेल रही थी मासूम, ईदगाह के पास ले जाकर किया गलत काम


सहरसा: बिहार के सहरसा में हुई एक घटना ने शर्मसार कर दिया है. मंगलवार (21 नवंबर) को एक तीन साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से बच्ची के परिजन सदमे में हैं.

सहरसा: बिहार के सहरसा में हुई एक घटना ने शर्मसार कर दिया है. मंगलवार (21 नवंबर) को एक तीन साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने रेप की घटना को अंजाम दिया. इस घटना से बच्ची के परिजन सदमे में हैं. मासूम बच्ची का सहरसा सदर अस्पताल (Saharsa Sadar Hospital) में इलाज चल रहा है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित लड़के को पकड़ लिया है. वह नाबालिग बताया जा रहा है. पूरी घटना सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है.


आरोपित को पकड़कर महिला थाने को सौंपा गया


घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बच्ची और नाबालिग लड़का दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद जब इसके बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने बिहार थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया. बिहरा थाना की पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के बाद उसे महिला थाने को सौंप दिया.


बच्ची ने खुद बताया आरोपित लड़के का नाम


इस घटना को लेकर बच्ची के पिता की मानें तो वो सब्जी की दुकान पर थे. जब खाना खाने के लिए वे घर पर आए तो उनकी पत्नी ने इस घटना के बारे में बताया. बच्ची के शरीर में खून लगा था. घटना को लेकर बच्ची ने आरोपित लड़के का नाम भी बताया. वह खेल रही थी. उसी दौरान लड़का बच्ची को ईदगाह के पास ले गया और वहां उसने गलत काम किया.


अभी सदर अस्पताल में है पीड़ित बच्ची


वहीं इस पूरे मामले में महिला थानाध्यक्ष डॉली कुमारी ने कहा कि बच्ची अभी सदर अस्पताल में है. बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. आरोपित को पकड़ लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.