Kosi Live-कोशी लाइव Madhepura News: दुर्घटनाग्रस्त कार से 756 बोतल विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्करों को ऐसे धर दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, November 29, 2023

Madhepura News: दुर्घटनाग्रस्त कार से 756 बोतल विदेशी शराब बरामद, पुलिस ने तस्करों को ऐसे धर दबोचा


गम्हरिया (मधेपुरा)। मधेपुरा के थाना क्षेत्र के टोका जगवनी मार्ग में पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। दुर्घटनाग्रस्त कार से 756 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है।

उक्त बात की जानकारी प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सदर एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला अन्तर्गत सभी थाना एवं ओपी को निर्देश दिया गया था कि अपराध नियंत्रण, शराब कारोबारी एवं नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाएं। साथ ही सूचना संकलन करते हुए छापामारी करने को कहा गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

सूचना को ले एक्टिव हुए गश्ती दल के द्वारा पुलिस पदाधिकारी पुअनि सतीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सन्नी भगत पिता पारस भगत अपने बिना नंबर प्लेट का कार से सिहपुर के रास्ते जोगबनी की ओर शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घेराबंदी की गई

इसके बाद सूचना का सत्यापन करते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घेराबंदी की गई। इसके बाद कार्रवाई के दौरान सामने से आ रहे एक कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही कार चालक पुलिस को चकमा देकर गाड़ी को तेज गति से भगाने की कोशिश की।

इसी क्रम में कार सामने के बिजली पोल से टकरा गई। इसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस क्रम में कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

उन्होंने जानकारी दी कि कार से 756 बोतल में 192 लीटर विदेशी शराब बरामद कियागया। इसमें 750 एमएल का 60 पीस, 375 एमएल का 114 पीस, 180 एमएल 582 विदेशी शराब जब्त कर थाना लाया गया।