Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर; अपराधियों ने सीने में तीन गोली मारी, शव जलाकर नदी में फेंक दिया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, November 27, 2023

BIHAR:पुलिसकर्मी के बेटे का मर्डर; अपराधियों ने सीने में तीन गोली मारी, शव जलाकर नदी में फेंक दिया


बिहार के भोजपुर में एक हवलदार के बेटे की हत्या हो गई। परिजनों ने इस हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के चंदवा बांध स्थित दलपतपुर नदी के पास की है। मृतक मूलरूप से बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरख गांव निवासी नागेन्द्र सिंह का पुत्र ओमकेश सिंह (18) था, जो वर्तमान में आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमानगर मुहल्ला स्थित किराये के मकान में पूरे परिवार के साथ रहता था।
मौत से पहले भी और बाद में हुई दुर्गति 
परिजनों का कहना है कि ओमकेश सिंह पिछले शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को उसका शव नगर थाना क्षेत्र के मझौआ बांध स्थित दलपतपुर नदी के गहरे पानी से चोकर के बोरे में बंद मिला है। मृत युवक के शरीर पर गोली लगने और चेहरा के साथ पूरे बॉडी पर जले के निशान हैं, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक को उसके दोस्तों ने तीन दिन पहले घर से बहाना बनाकर बुलाया। फिर उसे सुनसान जगह ले जाकर तीन गोली मारी। फिर उसके चेहरे और शरीर पर पेट्रोल या शराब छिड़क कर उसे जला दिया। फिर बदमाशों ने चोकर के बोरे में शव को बांधकर नदी के गहरे पानी में फेंक दिया।