पीड़ित सीएसपी संचालक।
पूर्णिया में सीएसपी संचालक से बाइक सवार अपराध कर्मी ने हथियार के बल पर एक लाख रूपया की छिनतई कर ली। लूट की घटना के बाद अपराधी दालकोला और डगरूआ थाना की ओर फरार हो गए। अपराधी अलग-अलग दो बाइक पर सवार थे। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं। घटना डगरूआ थाना क्षेत्र के सलामी चौक पुल के पास की है। जहां सीएसपी संचालक बैंक से रूपया निकाल कर घर वापस लौट रहें थे। पीड़ित सीएसपी राकेश कुमार शर्मा बुआरी गांव का रहने वाला हैं।
पीड़ित सीएसपी संचालक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुआरी गांव में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक का सीएसपी संचालित करते हैं। मंगलवार की दोपहर बाद बैंक से एक लाख रुपया निकाल कर बाइक से बुआरी अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सलामी चौक पुल के समीप दो बाइक पर सवार दो अपराधी ने बाइक रोकने का इशारा किया। नहीं रोकने पर आगे में बाइक लगा दिया और हेलमेट उतारने के लिए कहा ,जैसे ही हेलमेट उतारे हथियार कनपटी में सटा दी और जेब से 1 लाख रुपया निकाल कर भाग निकले।
वहीं पीड़ित सीएसपी संचालक के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर डगरूआ थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है। पीड़ित सीएसपी संचालक के आवेदन पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।
