Kosi Live-कोशी लाइव World Cup 2023: Hardik Pandya को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में! बेहद चौंकाने वाला है मामला, जानिए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, October 6, 2023

World Cup 2023: Hardik Pandya को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस? फंस सकते हैं बड़ी मुसीबत में! बेहद चौंकाने वाला है मामला, जानिए



नई दिल्ली।
दिल्ली: Hardik Pandya Arrested? वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। प्रतियोगिता का पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें अंग्रेजों को करारी हार का सामना करना पड़ा।


वहीं, इस प्रतियोगिता में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। लेकिन मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां एक ओर कहा जा रहा है कि शुभमन गिल को डेंगू हो गया है तो वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है हार्दिक पांड्या के घर पुलिस पहुंची है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?


Hardik Pandya Arrested? वायरल वीडियो में स्पष्ट रुप से देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बैठे हुए हैं और वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे हैं। इसी बीच वहां पुलिस पहुंच जाती है और मौजूद सभी लोग हक्के बक्के रह जाते हैं। इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।


हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारत के सिर्फ बड़े खिलाड़ी ही नहीं है बल्कि विज्ञापन जगत में भी वे खुद को एक बड़े ब्रांड के रुप में स्थापित कर चुके हैं। ऐसे में विश्व कप से पहले उनके साथ कंपनिया जुड़ना चाहती हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक एड शूट का ही है। इसलिए हार्दिक पांड्या के फैंस को इस वीडियो को देखकर निराश नहीं होना चाहिए।


दरअसल, आजकल विज्ञापन कंपनिया किसी भी ब्रांड को प्रमोट करने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही हैं, उनका मकसद किसी भी तरह ग्राहक तक पहुंचना है। ऐसे में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ गुंडे कपिल देव को पकड़ कर ले जाते हुए दिखे थे। गौतम गंभीर ने भी चिंता जताते हुए वीडियो शेयर किया था लेकिन ये तुरंत स्पष्ट हो गया था कि ये विज्ञापन ही है और कपिल देव बिल्कुल ठीक हैं।