कोशी लाइव/रंजन
सहरसा:कृष्ण जन्माष्टमी आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया सांसद दिनेश चन्द्र
पस्तपार शिविर क्षेत्र के पस्तपार बाजार में सियाराम यादव राज परिषद सदस्य के जदयू नेता के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय मेला का आयोजन पस्तपार कृष्णा मार्केट में किया गया। सांसद दिनेश चंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में गुरुवार को फीता काटकर मेला में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया। सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र सरकार के द्वारा समाजक्ष को तोड़ा जा रहा है। आदमी एक दूसरे से नफरत कर रहा है। ऐसे में मेला का आयोजन कर यहां के समाज ने एक दूसरे को जोड़ने का काम किया है जो एक अच्छी बात है। सांसद ने कहा कि लोगों को जात पात, धर्म मजहब से ऊपर उठकर अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग करना चाहिए ताकि आपसी सौहार्द हमेशा बनी रहे । मेला में स्थापित राधा कृष्ण की मूर्ति आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। दूर दूर से लोग मूर्ति दर्शन के लिए मेला परिसर में पधारे हुये है। मेला परिसर को रंग बिरंगी रौशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर सांसद के साथ में पस्तपार मुखिया प्रतिनिधि मंटू यादव राजीव कुमार रंजन रवि चरण यादव जिप सदस्य मिथिलेश कुमार उर्फ मुन्ना यादव इंद्र भूषण इंदु सिंह दीपक कुमार सिंह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मधेपुरा मिलन देवी चंद किशोर यादव आदि उपस्थित थे