खगड़िया/जिला संवाददाता रतुल कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
खगड़िया: गुस्साए ग्रामीणों ने जर्जर सड़क पर धान की कर दिया रोपाई, सड़क को किया जाम।
खगड़िया बेलदौर में 6 किलोमीटर तक सड़क जर्जर रहने के कारण आम अवाम के साथ-साथ वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां तक की यदि एंबुलेंस पर मरीज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर जर्जर पथ होकर लाना पड़ता है तो करीब घंटे भर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आने में लग जाता है, तब तक मरीज दर्द से कराहती रहती है। वही कुंभकरण के नींद में सोए स्थानीय प्रशासन से लेकर जन प्रतिनिधियों तक का ध्यान आकर्षित नहीं हो रहा है। जिसको लेकर सकरोहर पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा सकरोहर चौक से लेकर तिलाठी चौक तक जर्जर सड़क पर धान की रोपाई कर दिया। वहीं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं करीब 2 घंटे तक ग्रामीणों के द्वारा सड़क को धान रोपाई करने को लेकर बाधित कर दिया। जिसका नेतृत्व सकरोहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नीतीश कुमार, चंदन भारती, मनिद्र कुमार मुन्ना, संदीप यादव, बौद्ध विहार झा, सौरभ कुमार, दीक्षित रॉक, विकास यादव, निकेश झा समेत दर्जनों ग्रामीण जनप्रतिनिधि से लेकर जिला प्रशासन मुर्दाबाद की नारा लगाए। और कहा की स्थानीय सांसद से उक्त सड़क के बारे में पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण होगी। लेकिन ग्रामीणों को वर्षों से जर्जर पथ पर आवाजाही करना मजबूरी हो गई है। जब चुनाव का समय आता है तो उक्त सड़क चुनावी मुद्दा बन जाता है। जबकि बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल को ग्रामीणों के द्वारा कई बार लिखित आवेदन दिया गया। तब पर भी जनप्रतिनिधि कुंभकरण के नींद में सोए हुए है। ग्रामीणों को जर्जर सड़क पर चलने के लिए छोड़ दिया गया। उक्त बात की जानकारी जब प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश कुमार, प्रभारी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन को मिली तो उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मी एसआई जयप्रकाश सिंह को तिलाठी चौक भेज कर ग्रामीणों को समझा बूझकर जाम को हटवा दिया।