Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/भाजपा नेता की हत्‍या मामले में हैरान करने वाला खुलासा, किशोरी से किया था दुष्‍कर्म; प्रेमी ने ले ली जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 8, 2023

BIHAR/भाजपा नेता की हत्‍या मामले में हैरान करने वाला खुलासा, किशोरी से किया था दुष्‍कर्म; प्रेमी ने ले ली जान

बेतिया: पश्चिमी चंपारण में भाजपा नेता सोनू कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बीजेपी नेता की हत्या किशोरी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए किया गया।

दो प्रेमियों ने दोस्त संग मिल भाजपा नेता की हत्या की साजिश रची थी।

पुलिस ने मामले में दोनों नाबालिग प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त चाकू, भाजपा नेता तथा उसके दोस्त सुजीत कुमार का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

भाजपा नेता ने दो किशोरियों से किया था दुष्कर्म

एसडीपीओ ने बताया कि भाजपा नेता और उसके दोस्त सुजीत कुमार ने गांव की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया था। इसका वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे, जबकि दोनों किशोरियां गांव के ही दो अन्य किशोर से प्रेम करती थी। दुष्कर्म पीड़िता किशोरियों के जब दोनों प्रेमियों को इसकी जानकारी मिली तो वे आगबबूला हो गए।

उन्होंने कहा कि उसके प्रेमी ने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर भाजपा नेता की चार सितंबर की सुबह हत्या कर दी। मामले में दोनों नाबालिग प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू, भाजपा नेता तथा उसके दोस्त सुजीत कुमार का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।

मामले में तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोप में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत पसराईन निवासी अजय कुमार को उसके घर से और दो किशोरों को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता की हत्या के बाद जांच के दौरान दोनों किशोरियों से पूछताछ की गई। इस दौरान पता चला कि सोनू व उसके दोस्त सुजीत ने हत्या से पांच दिन पहले सुबह टहलने निकली किशोरियों से दुष्कर्म किया था और वीडियो भी बना लिया था।

एसडीपीओ ने कहा कि वीडियो के आधार पर किशोरियों को ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद किशोरियों ने अपने दोनों प्रेमी से इसका जिक्र किया।

भाजपा नेता और उसके दोस्त का मोबाइल जब्त

एसडीपीओ ने बताया कि भाजपा नेता और उसके दोस्त का मोबाइल पुलिस ने जब्त किया गया है। दोनों के मोबाइल से दुष्कर्म के संबंधित वीडियो भी मिले हैं।

भाजपा नेता व उसके दोस्त जख्मी सुजीत कुमार के खिलाफ पीड़ित किशोरियों ने हत्या के एक दिन बाद दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दुष्कर्म के आरोप में घायल सुजीत कुमार का पुलिस कस्टडी में जीएमसीएच में इलाज जारी है।