Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पूर्णिया पुलिस ने सीएसपी संचालक लूटकांड का किया खुलासा:दूसरे स्टाफ से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बना रहते थे योजना, दो अपराधी गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, September 7, 2023

BIHAR/पूर्णिया पुलिस ने सीएसपी संचालक लूटकांड का किया खुलासा:दूसरे स्टाफ से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बना रहते थे योजना, दो अपराधी गिरफ्तार

पूर्णिया अग्निशमन कार्यलाय के पास हुए CSP संचालक लूटकांड मामले में शामिल दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी को गिरफ्तार के हाट पुलिस उस समय किया जब अपराधी सीएसपी संचालक के दूसरे सहयोगी से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था। इसी क्रम में के हाट थाना पुलिस ने मरंगा थाना क्षेत्र के मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार किया है।

लूटकांड में शामिल एक अपराधी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बीते 21 जून को हुई थी सीएसपी संचालक से लूट

इस संदर्भ में के हाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर 21 जून के दोपहर 3 बजे के करीब सीएसपी संचालक से 1.26 लाख रुपया लूट लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व में ही एक चंदन कुमार नामक अपराधी को लूट के रुपए से खरीदे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में फरार चल रहे दो अपराधी दोबारा से मुर्गी फार्म रोड के समीप उसी सीएसपी संचालक के दूसरे स्टाफ से लूट करने की योजना बना रहा था ,कि इसी क्रम में उन्हें मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

आधे दर्जन से अधिक जगहों पर दे चूके है लूटकांड की घटना को अंजाम

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान टाढा गांव निवासी अनिल मेहता के पुत्र सूरज कुमार और फरयानी चौक निवासी नारायण सिंह ऊर्फ नारद सिंह ऊर्फ नरेंद्र सिंह के पुत्र अनुज आनंद के रूप में की गई हैं।केहाट थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों ने आधे दर्जन से अधिक जगहों पर लूट की घटना अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। इस मामले को लेकर संबंधित थानाध्यक्ष को सूचना भी प्रेषित कर दी गई है।