पीड़िता ने कसबा थाने में दी लिखित शिकायत
पूर्णिया से ससुर -बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर अपनी बहू से तेल मालिश कराने के बहाने महीनों तक गंदा काम करता रहा। रोजाना की जबरदस्ती से तंग आकर बहू ने जब खुद के साथ हो रही ज्यादती की बात पति को बताई, तो पति ने मोबाइल पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत के कदवा गांव से जुड़ी है।
वहीं, मोबाइल पर तीन तलाक देने के बाद से प्रदेश में काम करने गए उसके पति का फोन बंद आ रहा है। 3 दिन गुजर जाने के बाद भी जब पति का मोबाइल ऑन नहीं हुआ। पति से पीड़िता की बात नहीं हुई। तो आखिर में थक हारकर पीड़िता मामले की शिकायत लिए कसबा थाना पहुंची।
मामला कसबा थाना क्षेत्र के कदवा गांव से जुड़ी है।
मामला कसबा थाना क्षेत्र के कदवा गांव से जुड़ी है।
पीड़िता ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि 3 साल पहले उसकी शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से संझेली पंचायत के कदवा गांव निवासी मो तैयब के बेटे कबीरउद्दीन से हुई थी। कुछ महीनों तक सबकुछ ठीक रहा। इसके बाद घर की माली हालत खराब होने की वजह से पति प्रदेश कमाने के लिए घर से निकल गए।
तेल मालिश के बहाने करता था गंदा काम
मेरे पति की गैर मौजूदगी में सप्ताह भर के भीतर ही ससुर ने शरीर में तेल मालिश के लिए बुलाया शुरू किया। एक दिन ससुर ने रात में तेल मालिश करने के बहाने अपने कमरे में बुलाया। तेल मालिश करने के बाद जैसे ही अपने कमरे को जाने लगी। कि तभी ससुर ने जबरन हाथ थाम लिया। दरवाजे की कुंडी लगाकर जबरन गंदा काम किया।
वह शर्म के मारे यह बात किसी से नहीं कह सकी। इसके अगले दिन जब ससुर ने दोबारा तेल मालिश के लिए बुलाया। तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद ससुर ने उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। जिसके बाद वह डर गई। लेकिन ससुर अपने आदतों से बाज नहीं आया और इसके बाद तेल मालिश के बहाने घिनौना काम करता रहा।
पति ने फोन पर दिया तीन तलाक
आखिर में जब पीड़िता ससुर के इन आदतों से तंग आ गई। तो उसने करीब एक सप्ताह पहले पति को कॉल किया और ससुर की गंदी करतूतों को बताया। ये सुनकर उसका पति कबीर गुस्से से आग बबूला हो गया। और मोबाइल पर ही पत्नी को तीन तलाक दे दिया। और ये कहते हुए फोन रख दिया कि एक बच्चा है, जो मेरा है। उसकी परवरिश वह खुद कर लेगा। इसके बाद उसे पति ने अपनाने से इंकार कर दिया। इस दिन के बाद से उसके पति का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अब तक पति ने 3 दिन गुजर जाने के बाद भी उससे बात नहीं की।
जिसके बाद थक हार कर महिला इंसाफ की गुहार लिए कसबा थाना पहुंची। इस संबंध में कसबा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन मिला है, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।