Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:होटल में चल रही थी सेक्स पार्टी, 13 लड़की और 12 लड़कों को पटना पुलिस ने पकड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, September 20, 2023

BIHAR:होटल में चल रही थी सेक्स पार्टी, 13 लड़की और 12 लड़कों को पटना पुलिस ने पकड़ा

बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दंग रह गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 13 लड़कियों और 12 लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल में उसे वक्त सेक्स पार्टी चल रही थी। उस होट में जिस्मफरोशी की बात सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई।

छापेमारी दल का नेतृत्व कर रही ट्रेनी डीएसपी डॉक्टर अनु ने बताया की बेटा थाना क्षेत्र में स्थित होटल में देह व्यापार की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस पहुंची तो कमरों में लड़के लड़कियां पाए गए। सभी संदग्धों को हिरासत में ले लिया गया है। होटल कर्मी से भी पूछताछ चल रही है।

जानकारी के मुताबिक होटल के कमरों से कई तरह के आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात है कि होटल थाना से थोड़ी दूरी पर स्थित है। आसपास के लोगों को इस धंधे की कोई जानकारी नहीं थी। जब पुलिस पहुंची तो सेक्स रैकेट की बात सुनकर इलाके के लोग दंग रह गए।

बताया जा रहा है कि होटल में संगठित तौर पर दिए व्यापार का कारोबार चलाया जा रहा था। ग्राहक यहां आते और मनमानी रकम लेकर डिमांड के अनुसार लड़कियों को बुलाया जाता था। यह कारोबार काफी दिनों से उस होट में चल रहा था।

बिहटा के लिए यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले एक निजी मकान में सेक्स रैकेट का खुलासा हो चुका है। डीएसपी डॉक्टर अनु ने कहा कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ चल रही है। पुलिस उनके आधार कार्ड और अन्य आइडेंटिटी कार्ड की जांच कर रही है। होटल के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और सरगना तक पहुंचने में जुटी है।