Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/कलयुगी बेटे ने रुपयों के लिए अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला, बीच-बचाव करने पर भाई से भी मारपीट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, September 10, 2023

BIHAR/कलयुगी बेटे ने रुपयों के लिए अपनी मां को पीट-पीटकर मार डाला, बीच-बचाव करने पर भाई से भी मारपीट


लखीसराय में पैसे के लिए बेटे ने अपनी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के देवघरा चन्द्र टोला की है। देवघरा चन्द्र टोला निवासी पुतुल देवी ने अपनी बेटी की शादी के लिए 5 लाख रुपए जमा करके रखा था। इसी पैसे पर पुतुल देवी के बड़े बेटे नन्दू महतो की नजर थी। नन्दू बराबर पैसे की मांग अपनी मां से कर रहा था। इसी बीच शनिवार की देर शाम नन्दू ने अपनी मां की पिटाई कर दी।बचाने आया भाई राकेश के साथ भी नन्दू ने मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया है। एसपी पंकज कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।