बिहार के समस्तीपुर में पुलिस को महिलाओं में पीट दिया। जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के घिवाही गांव में शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर कुछ महिलाओं और पुरुषों ने हमला कर दिया। इसके साथ ही शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया।
इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि कोशी लाइव इस वीडियो की सच्चाई का दावा नही करता है। इसमें दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी और महिला एक दूसरे को पकड़े हुए हैं और एक महिला पुलिस वाले पर जमकर थप्पड़ से पीटती है। हालांकि पुलिस वाला भी उसे एक थप्पड़ मारता है। लेकिन उसके बाद पुलिस वाले की स्थिति और खराब हो जाती है। बाद में कुछ बच्चे भी उक्त पुलिस कर्मी पर हाथ चलाते दिखे जबकि कुछ लोग हल्ला करते दिख रहे हैं।
इस मामले में शिवाजीनगर ओपी में एएसआई के आवेदन पर एक दर्जन नामजदों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आवेदन में एएसआई विनोद कुमार ने कहा है कि शनिवार को दिन गश्ती पर वे पुलिस बल के साथ निकले हुए थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि शराब मामले का अप्राथमिकी आरोपी घिवाही गांव का मोती प्रसाद सिंह अपने घर में है। वे पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जिसके बाद उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोती प्रसाद सिंह बताया। उसे पुलिस वाहन पर बैठा ही रहे थे कि 20 से अधिक महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया।
एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों के हाथ मे लाठी, डंडा और रोड पत्थर थे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इस क्रम में मोती प्रसाद सिंह की पत्नी रेणु देवी ने एएसआई विनोद कुमार के गले से सोने की दो भर की सिकड़ी भी निकाल लिया। अगल बगल के लोगों ने पूछताछ में हमलावरों का नाम बताया गया। कांड में मोती प्रसाद सिंह, हीरालाल सिंह, कमल किशोर सिंह, पूजा देवी आशा देवी, थान मुनी देवी, जीवछी देवी, , शिवशंकर सिंह, रोशन कुमार, हेमा देवी, रेणु देवी, अमर कुमार, सीता देवी को नामजद किया गया है। सभी पर पुलिस पर हमला और सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।