Kosi Live-कोशी लाइव Bihar School Leave: शि‍क्षा विभाग ने रद्द किया स्‍कूली छुट्टि‍यों में कटौती वाला आदेश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, September 4, 2023

Bihar School Leave: शि‍क्षा विभाग ने रद्द किया स्‍कूली छुट्टि‍यों में कटौती वाला आदेश

Bihar School Leave: शि‍क्षा विभाग ने रद्द किया स्‍कूली छुट्टि‍यों में कटौती वाला आदेश
रक्षाबंधन समेत कई प्रमुख त्‍योहारों पर राज्‍य के सरकारी स्‍कूूलों में छुट्टि‍यों में कटौती के आदेश को शि‍क्षा विभाग ने वापस ले लिया है। शिक्षा व‍िभाग ने तत्‍काल प्रभाव से अवकाश तालिका को निरस्‍त कर द‍िया है। बता दें कि छुट्टि‍यों में कटौती को लेकर भाजपा समेत बिहार के अन्‍य विपक्षी दलों ने राज्‍य सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था।
पटना/कोशी लाइव ऑनलाइन डेस्‍क: रक्षाबंधन समेत कई प्रमुख त्‍योहारों पर राज्‍य के सरकारी स्‍कूूलों में छुट्टि‍यों में कटौती के आदेश को शि‍क्षा विभाग ने वापस ले लिया है। शिक्षा व‍िभाग ने तत्‍काल प्रभाव से अवकाश तालिका को निरस्‍त कर द‍िया है।

बता दें कि छुट्टि‍यों में कटौती को लेकर भाजपा समेत बिहार के अन्‍य विपक्षी दलों ने राज्‍य सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था। वहीं, शिक्षकों में भी इसे लेकर रोष देखने को मिला। वहीं, शिक्षक संघ ने इसके विराेध में आंदोलन की भी चेतावनी दी थी।