Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Crime: मुंगेर में दरिंदगी, पंचायत के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; पांच गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, September 8, 2023

Bihar Crime: मुंगेर में दरिंदगी, पंचायत के बहाने बुलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म; पांच गिरफ्तार

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी समुदाय की एक महिला के साथ छह लोगों ने दुष्कर्म किया। गुरुवार को महिला ने खड़गपुर थाना में इन लोगों पर केस किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकेश मुर्मू, बट्टू टुडू उर्फ सूरज कुमार, शिवा कुमार मुर्मू, छट्टू हांसदा उर्फ मनोज हांसदा व सागर हांसदा को गिरफ्तार कर लिया।

छठे आरोपित राजकुमार उर्फ राजा टुड्डू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना पांच सितंबर की देर रात की है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि एक माह पहले वह अपने संबंधी के साथ रोजगार करने राजस्थान के जयपुर गई थी। पांच सितंबर को महिला अपने गांव लौटी।

गांव पहुंचने पर आस-पड़ोस के लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि उसे गांव में रहने नहीं देंगे। इसके बाद महिला अपने घर चली गई। महिला का पति भी बाहर में काम करता है। गांव में महिला ससुर और बेटी के साथ रहती है।

महिला ने पुलिस को बताया कि पांच सितंबर की रात लगभग 10 बजे घर पर छह लोग पहुंचे और कहा कि तुम्हारे जयपुर जाने वाले मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई है। घर से लगभग 150 गज की दूरी पर पहाड़ के नीचे जाकर सभी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।