Kosi Live-कोशी लाइव Supaul:DM के बंगले में चोरी, ऐसी चीज चुराई कि‍ अध‍िकारियों में मच गया हड़कंप; CCTV देख आरोपी को दबोचा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 24, 2023

Supaul:DM के बंगले में चोरी, ऐसी चीज चुराई कि‍ अध‍िकारियों में मच गया हड़कंप; CCTV देख आरोपी को दबोचा

Supaul DM के बंगले में चोरी, ऐसी चीज चुराई कि‍ अध‍िकारियों में मच गया हड़कंप; CCTV देख आरोपी को दबोचा -  
जिले में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अपराधियों के बुलंद हौसले देखिए कि डीएम आवास को भी टारगेट करने से बाज नहीं आए और वह भी सुरक्षा गार्ड की गोली और मैगजीन की चोरी कर ली। आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और संबंधित अपराधी को दबोच लिया गया उसकी निशानदेही पर 160 राउंड गोली दो मैगजीन और चार मोबाइल बरामद कर लिया गया।

 

पुलिस ने Supaul DM के बंगले में चोरी के आरोपी को पकड़ लिया। (सांंकेतिक तस्‍वीर)
HighLights
सिपाही को आई थी किसी के दीवार कूदने की आवाज
सिपाही ने चेक किया सामान तो गायब मिले कारतूस, मैगजीन और मोबाइल
सिपाही रामाशंकर राम के आवेदन पर दर्ज किया गया केस
जागरण संवाददाता, सुपौल: जिले में बढ़ते अपराध ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। अपराधियों के बुलंद हौसले देखिए कि डीएम आवास को भी टारगेट करने से बाज नहीं आए और वह भी सुरक्षा गार्ड की गोली और मैगजीन की चोरी कर ली।

आनन-फानन में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और संबंधित अपराधी को दबोच लिया गया, उसकी निशानदेही पर 160 राउंड गोली, दो मैगजीन और चार मोबाइल बरामद कर लिया गया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।

पूरी कार्रवाई इतने गुपचुप तरीके से की गई, ताकि पुलिस और प्रशासनिक महकमे की बदनामी न हो। सुपौल में इन दिनों आपराधिक घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है।

अध‍िकारी वर्ग में मची खलबली
चाहे आमलोग हो या फिर खास सभी इनके निशाने पर हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आमलोग तो छोड़िए जिले के डीएम का आवास भी इससे सुरक्षित नहीं है।

मामला बुधवार अल सुबह का है, जब सुपौल डीएम कौशल कुमार के आवासीय परिसर से चोरों ने डीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड के कमरे से 160 राउंड गोली, दो मैगजीन और 4 मोबाइल की चोरी कर ली।

घटना के संबंध में आलाधिकारियों को जैसे ही भनक लगी तो जिले के प्रशासनिक महकमों के बीच खलबली मच गई। प्रशासन के आलाधिकारी किरकिरी से बचने के लिए इस मामले को दबाने में लग गए और इसके साथ ही चोरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने लगे।

सीसीटीवी फुटेज में स‍िर्फ एक युवक दिखा
फुटेज को आधार मानते हुए सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी से एक युवक को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया युवक नगर परिषद क्षेत्र के भेलाही का गंगा कामत है, उसी की निशानदेही पर बसबिट्टी रोड स्थित एक खेत से चोरी के सभी सामान 160 राउंड गोली, दो मैगजीन और चार मोबाइल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज में एक ही युवक भागते देखा गया है, जिसे पकड़ लिया गया है। घटना में और कौन-कौन संलिप्त हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।

इधर, घटना की जानकारी जैसे ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों को हुई कि सब हक्के बक्के रह गए और चोरी की इस बड़ी घटना की जानकारी और लोगों को न लगे इसके लिए सभी कार्रवाई पूरे गुप-चुप तरीके से की गई। 


सिपाही के आवेदन पर हुआ मुकदमा
हालांकि, सदर थाना में डीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात सिपाही रामाशंकर राम के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में सिपाही ने लिखा है कि ड्यूटी के दौरान उन्हें खटखट की आवाज सुनाई दी, उसने आवाज लगाई तो एक व्यक्ति भागता दिखा जो दीवार कूदकर भाग गया।

वापस आकर आशंका के कारण बैरक के अन्य साथियों का सामान मिलाने लगा तो दो सिपाहि‍याें के एसएलआर की 80-80 राउंड गोली पाउच सहित, एक-एक मैगजीन व चार मोबाइल चोरी कर ली गई थी।

घटना के कुछ ही घंटे में चोर को पकड़ लिया गया और उसकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। मामले में सुरक्षा में तैनात बीएमपी के जवानों की लापरवाही सामने आई है। मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है, साथ ही अगली कार्रवाई की जा रही है। - शैशव यादव, पुलिस अधीक्षक, सुपौल
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();