Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL/बाइक छीनने के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो लुटेरे:जमकर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 11, 2023

SUPAUL/बाइक छीनने के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दो लुटेरे:जमकर की धुनाई, किया पुलिस के हवाले

जिले के पिपरा थाना इलाके में पिपरा-किसनपुर पथ पर चकला के समीप दो अज्ञात बदमाशों ने एक बाइक सवार से हथियार के बल पर बाइक छीनने का प्रयास किया। तो मौके पर हो हल्ला करने पर पहुंचे ग्रामीणों ने पहले तो दोनों अज्ञात बदमाशों को पकड़ कर जमकर पीटा, फिर पुलिस बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। पिपरा थाने की पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई में जुटी गई है।

बुधवार की रात करीब 11 बजे पिपरा थाना क्षेत्र के चकला निवासी रूपक कुमार नामक युवक अपने घर से बेलौखड़ा गाँव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चकला नहर के समीप अज्ञात बदमाशों ने युवक की बाइक छीनने की कोशिस की। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने 112 पर फोन कर के पुलिस को बुला लिया। दोनों बदमाशों को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि-

पिपरा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि, बदमाशो के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है। दोनो बदमाश किशनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इस मामले में पिपरा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।