Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL: पुलिस ने किया रोड रॉबरी गैंग का खुलासा,4 बाइक लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, August 11, 2023

SUPAUL: पुलिस ने किया रोड रॉबरी गैंग का खुलासा,4 बाइक लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुपौल में शुक्रवार को पुलिस ने रोड रॉबरी गैंग का खुलासा किया है। शहर के चार अलग-अलग लूट केस में चार बाइक लुटेरों की गिरफ्तारी की गई है। सभी रोड रॉबरी की घटना को संगठित तरीके से अंजाम देते थे।

एसपी शैशव यादव ने पीसी में बताया कि बुधवार की देर रात पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा किशनपुर मुख्य मार्ग में चकला के पास एक युवक से तीन अपराधी हथियार के बल पर उसकी बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे।

गिरफ्तार चार लुटेरों के साथ पुलिस।
हालांकि इस दौरान युवक के शोर मचाने पर गांव के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। दो बदमाशों को पकड़ लिया था। वहीं, तीसरा मौके से फरार हो गया। पिपरा थाना की पुलिस ने तीनों अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

एसपी ने बताया कि उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस सहित लूटी गई बाइक मिली है।
एसपी ने बताया कि उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस सहित लूटी गई बाइक मिली है।
एसपी ने बताया कि उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस सहित लूटी गई बाइक मिली है। एसपी ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार लूट मामले में इन तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश थी।

उनकी निशानदेही पर त्रिवेणीगंज थाना इलाके में बीते दिनों हुई एक बाइक लूट मामले में अन्य अपराधी की गिरफ्तारी हुई है। ये सभी अपराधी रोड रॉबरी की घटना को संगठित तरीके से अंजाम देते थे। पुलिस को गैंग के कुछ अन्य सदस्यों की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है।