कोशी लाइव/पप्पू मेहता
छातापुर (सुपौल)
छातापुर प्रखण्ड के लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव राम टोला नरहैया बिद्यालय परिसर में शनिवार को वर्ग 1से 3 के छात्रों के अभिभावक के साथ शिक्षक अभिभावकों की संगोष्ठी का आयोजन किया गया।प्रधानाध्यापिका कंचन कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि निदेशक (प्राथमिक शिक्षा)के निर्देश के आलोक में आज प्रत्येक बिद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान एच एम कंचन कुमारी व सहायक शिक्षक फैज अहमद ने संयुक्त रूप से बुनियादी शिक्षा साक्षरता संख्या ज्ञान (एफएलएन) के तहद किये जा रहे विभिन्न तरह के गतिविधियों की जानकारी दिया। एच एम कंचन कुमारी ने अभिभावकों से अनुरोध किया आप अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजे।ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ प्राप्त करेंगे।साथ ही उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बिद्यालय परिसर को स्वकक्ष व बेहतर बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह आपने सहयोग करते रहा तो आने बाले समय मे यह बिद्यालय व इस बिद्यालय के छात्र प्रखण्ड व जिला स्तर पर परचम लहरायेंगे।इस अवसर पर श्रवण यादव,गुणसागर यादव,बुधनी देवी रूकिया देवी शांति देवी सरिता देवी अनमोल यादव सेविका कंचन कुमारी सुनील सरदार उमेश राम करी देवी आदि मौजूद थे।