Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:पतरघट प्रखंड कार्यालय के लिए खरीदी गई जमीन में फंसे विवाद का समाधान के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 26, 2023

SAHARSA:पतरघट प्रखंड कार्यालय के लिए खरीदी गई जमीन में फंसे विवाद का समाधान के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

सनातन यादव/कोशी लाइव/सहरसा:

संसु पतरघट (सहरसा) प्रखंड उपप्रमुख दिनेश प्रसाद यादव ने डीएम को आवेदन देते पतरघट प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के लिए खरीदी गई जमीन में फंसे विवाद का समाधान के लिए मांग किया है। दिये आवेदन में कहा है कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का पतरघट में 28 वर्ष बीत गया। लेकिन अपनी जमीन एवं भवन के लिए बाट जोह रहा है। उन्होंने कहा प्रशासनिक स्तर पर जो जमीन खरीदी गई वह जमीन मस्जिद व मदरसा की है। क्या सरकार के द्वारा विवादग्रस्त जमीन खरीदने के लिए राशि दिया था। विवादित जमीन खरीद के लिए कौन आखिर जिम्मेदार हैं। इस समस्या का समाधान के लिए मांग किया है।