सनातन यादव/कोशी लाइव सहरसा
संसु पतरघट (सहरसा) प्रखंड के किशनपुर पंचायत अन्तर्गत सुरमाहा बजराहा टोला में शुक्रवार को कटघरा दुकान में लूटपाट के मामले में ओपी अध्यक्ष को आवेदन देते कार्रवाई की मांग किया है। बजराहा निवासी मनोज साह ने ओपी अध्यक्ष को दिये आवेदन में अपने भाई और भतीजा पर शुक्रवार को कटघरा दुकान में रखें जेण्डल स्टोर और इलेक्ट्रॉनिक सामान लूटपाट करने का आरोप लगाते कार्रवाई की मांग किया है। इस बावत ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेन्द्र ने बताया कि आवेदक मनोज साह को कटघरा लेकर अपने भतीजा सुजीत से विवाद चल रहा हैं। सुजीत भाड़ा पर दुकान चलाने अपने चाचा को दिया था। जिसमें खाली करवाने के मामले में विवाद हुई हैं। जांचोपरांत लूट की घटना सत्य पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने की बात कही है।