कोशी नदी के जस्तर में बढ़ोतरी से सहरसा के कई घर में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जिससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। लोग पलायन करने पर भी मजहूर हो रहे हैं । पानी घर में होने के कारण न तो चूल्हा जल रहा न खाना बन पा रहा है। बाढ़ पीड़ित दाने-दाने को मोहताज हैं घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो रहा है। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत तकरीबन आधे दर्जन से ऊपर पंचायत भेलाही, घुँघयपुर, वीरगांव, बघवा, मनोवर, बाढ़ प्रभावित हैं। कोशी नदी का पानी घुसने से लोगों के घर में पानी लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों को नाव से जाकर खाने पीने का समान बांट रहे हैं।
जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक बाढ़ पीड़ितों के लिए खाने-पीने की मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गई है। जिस पर स्थानीय जनप्रतिनिधि लोग नाव से जाकर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामाग्री पहुंचा रहे हैं।
बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामाग्री
स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कहा महिषी प्रखंड अंतर्गत वीरगांव पंचायत में हमलोग तीन चार गांव भ्रमण किये हैं। लगभग 50 से 60 घरों में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री देकर आये हैं। जिसमे खाने पीने के समान में चुरा, शक्कर, मैगी, दालमोट, बिस्किट, मोमबत्ती, और सलाई दिए हैं। उन्होंने ये भी बताया कि पानी की अगर बात करें तो पंचायत में 100 घरों में पानी घुसा हुआ है।