कोशी लाइव/सनातन यादव/सहरसा
पुलिस ने आज पीसी में बताया कि विशेष टीम गठित होने के बाद सभी को पकड़ा गया है।
सहरसा में बीते दिनों से लगातार बाइक की चोरी हो रही थी। पुलिस द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने 25 अगस्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने सोमवार को पीसी करके जानकारी दी है। एक चोर का नाम नवीन कुमार दास है जो सदर थाना क्षेत्र के वार्ड नं 11 का रहने वाला था और दूसरे चोर का नाम दीपक कुमार है, जो परमानंदपुर ओपी जिला मधेपुरा का रहने वाला था। दोनों की निशानदेही पर कुल 13 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से पुलिस ने 6 चोरी की बाइक भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार चोरों के साथ मिली बाइक।
डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी ने बताया कि शहर में जो मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो रही थी, इसके लिए एक विशेष टीम गठन की गई थी। उसके बाद दो लोगों की गिरफ्तारी की गई। एक मोटर साइकिल चोर नवीन कुमार और दूसरे दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने पीसी करके जानकारी दी है।
गिरफ्तारी के बाद उसी टीम को और संगठित करते हुए टेक्निकल सेल के माध्यम से निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई जिसमें कुल 7 मोटरसाइकिल की बरामद की गई है। सभी चोरी की है। साथ ही साथ कुल 13 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है। विशेष टीम में पुलिस अवर निरीक्षक ब्रजेश चौहान, पुलिस अवर निरीक्षक रविकांत, पुलिस अवर निरीक्षक बिक्की रविदास, पुलिस अवर निरीक्षक कुलवंत कुमार, सिपाही कुंदन कुमार, आईटी सेल के ललेंद्र भारती शामिल थे।