नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूरब बाजार स्कूल में 840 छात्राएं टपकते हुए टीन की शेड में मात्र 2 कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं। यह विद्यालय राज्य के 20वें राजकीय कन्यां उच्च विद्यालय पूरब बाजार स्कूल में शामिल है। विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में है। बारिश के समय में स्कूल परिसर में पानी भर जाता है। साथ ही बारिश होन पर कमरे टपकने लगते हैं।
इस विद्यालय में चहारदिवारी नहीं है जिसके चलते आये दिन मनचले छात्राओं तो परेशान करते हैं। जब छात्राएं और शिक्षक इसका विरोध करतें हैं तो मनचले मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
छात्राओं का कहना है कि, दो कमरें में 850 छात्राएं बैठती हैं जनमें कक्षा 9 से लेकर 10,11, और कक्षा 12 की छात्राएं शामिल हैं। यहां चापाकल भी खराब है। पानी के लिए हमें दूरसी जगह जाना पड़ता है। स्कूल में चहारदीवारी न होने से छुट्टा पशु भी स्कूल परिसर में आ जाते हैं। जिससे परेशानी होती है।
प्राचार्य ने बताया कि-
यह स्कूल 1994 में स्थापित राज्य के 20 उच्च विद्यालयों में राजकीय कन्यां उच्च विद्यालय पूरब बाजार स्कूल आता है। बारिश शुरू होते ही यहां पानी भर जाता है। और टीन की शेड से बने कमरे टपकने लगते हैं। जिससे बच्चे और अध्यापक भीग जाते हैं। प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक कोई देखने नहीं आया है।
जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने कहा कि-
विद्यालय में जो भी कमियां हैं हम लोग जल्द से जल्द उसका निवारण करेंगे। और बाउंड्री वॉल की कमी, शौचालय की कमी, और जो लड़के बदमाशी कर रहे हैं। उसके लिए एसपी से बात करेंगे। ताकि कार्रवाई की जाए। छात्राओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।