पप्पू मेहता की रिपोर्ट/कोशी लाइव
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा के स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय के कौंसिल मेंबर सह आंतरिक परिवाद समिति सदस्य बिट्टू कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री,रेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री बिहार सरकार और जीएम हाजीपुर,डीआरएम समस्तीपुर ,डीआरएम कटिहार को आवेदन भेज कर बिहारीगंज रेलवे स्टेशन से पटरी लाइन विस्तार के लिए सात सूत्री मांग पत्र भेजा है।
जो निम्न प्रकार है:-
1. बिहारीगंज से आलमनगर होते हुए पसराहा स्टेशन ( खगड़िया) भाया सुल्तानगंज तक रेलवे पटरी लाइन का विस्तार
2. बिहारीगंज से उदाकिशुनगंज, गवालपाड़ा होते हुए मधेपुरा के लिए पटरी लाइन का विस्तार
3. बिहारीगंज से बैजनाथपुर गांव होते हुए मुरलीगंज, भरगामा,रानीगंज एवं फारबिसगंज ( अररिया) तक रेलवे पटरी विस्तार
4. बिहारीगंज से धमदाहा ( पूर्णिया ) होते हुए कुर्सेला कटिहार रेलवे पटरी का अभिलंब कार्य विस्तार
5. बिहारीगंज से सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) के लिए पटरी लाइन का अभिलंब कार्य विस्तारीकरण
6. बिहारीगंज से कुमारखंड, जदिया , त्रिवेणीगंज, पिपरा, राघोपुर, निर्मली स्टेशन के लिए पटरी लाइन विस्तार भाया दरभंगा
7. बिहारीगंज से पुरैनी, चौसा, कदवा होते हुए नवगछिया भाया भागलपुर के लिए अभिलंब रेलवे पटरी लाइन का विस्तार किया जाय ।