कोशी लाइव/सहरसा:
सहरसा व मधेपुरा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिजली का तार चोरी करने वाले गिरोह के हुआ भंडाफोड़।
पिछले कुछ माह में सहरसा जिला के अलग-अलग थाना एवं मधेपुरा जिला के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिजली का तार चोरी की लगातार शिकायतें आ रही थी। जिस पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किया गया था। इसी क्रम में बसनही थाना अंतर्गत दि0- 03.08.23 को गश्ती के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी का वाहन चेकिंग के क्रम में जांच किया गया जिसमें कुल 5 लोग सवार थे। जिसमें से पुलिस का जांच देखकर चार लोग भाग निकले एवं एक व्यक्ति को गाड़ी सहित पकड़ा गया। गाड़ी का जांच करने पर उसमें अवैध बिजली का तार 3 बंडल, तार काटने की मशीन एवं उपकरण बरामद किया गया था। जिसके आलोक में बसनही थाना कांड संख्या 138/23 दर्ज करते हुए पकड़े गए अभियुक्त दीपक कुमार सिंह जो तिवारी टोला सहरसा का रहने वाला है से पूछताछ की गई तो एक गिरोह का खुलासा हुआ। जिसमें चार सहरसा जिले के एवं चार मधेपुरा जिले के अपराधी शामिल हैं। जो विभिन्न थाना क्षेत्रों से बिजली का तार चोरी कर मधेपुरा थाना क्षेत्र के तुलसी बाड़ी गांव के रहने वाले राजीव कुमार रंजन उर्फ राजीव यादव को चोरी का तार बेचते थे। पकड़े गए अभियुक्त की निशानदेही पर बसनही थाना, सदर थाना सहरसा, सोनबरसा कचहरी ओपी, सदर थाना मधेपुरा एवं ग्वालपाड़ा थाना मधेपुरा की संयुक्त टीम बनाकर मधेपुरा थाना अंतर्गत ग्राम तुलसीबारी में रेड | किया गया। जहां से राजीव कुमार रंजन के घर से लगभग 34 क्विंटल चोरी किया गया बिजली का तार, एक तार काटने का उपकरण एवं वजन तोलने का बड़ा वाला मशीन बरामद हुआ। तत्पश्चात विधिवत सभी सामान को जप्त कर बसनही थाना लाया गया एवं कल दिनांक 04/08/23 को चोरी का बिजली तार खरीदने वाले सरगना राजीव कुमार रंजन उर्फ राजीव यादव, पिता- अरुण यादव, ग्राम तुलसीबाड़ी, थाना व जिला- मधेपुरा को उसके घर से गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। तार काटने में पकड़े गए अभियुक्त दीपक कुमार सिंह का पूराना अपराधिक इतिहास रहा है जो बैजनाथपुर ओपी से इसी साल मार्च में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। साथ ही चोरी का तार खरीदने वाले राजीव कुमार रंजन उर्फ राजीव यादव मधेपुरा थाना कांड संख्या 590/18 हत्या के कांड में जेल जा चुका है। इसके अतिरिक्त भी इसका अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों का भी अपराधिक इतिहास है जिसका पता लगाया जा रहा है।
गिरफ़्तारी:-
• राजीव कुमार रंजन उर्फ राजीव यादव, पिता- अरुण यादव,
ग्राम तुलसीबाड़ी, थाना व जिला- मधेपुरा
दीपक कुमार सिंह सा० तिवारी टोला जिला सहरसा -
बसनही थाना P.S.BASNAHI (सहरसा)
अक्की स्टार/कोशी लाइव रिर्पोट