पूर्णिया GMCH में चोर को गार्ड ने मास्टर चाभी के साथ रंगे हाथ चोरी करते धर दबोचा। इससे आक्रोशित भीड़ और फिर गार्ड ने चोर की जमकर कुटाई कर दी और फिर इसके बाद शातिर चोर को पुलिस के हवाले लर दिया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
शातिर चोर ने बताया कि कैसे वह मास्टर चाभी से साइकिल और बाइक की चोरी किया करता था।
शातिर चोर ने बताया कि कैसे वह मास्टर चाभी से साइकिल और बाइक की चोरी किया करता था।
दरअसल राजकीय मेडिकल कॉलेज पूर्णिया में आज सुबह करीब 10 बजे शातिर चोर एक साइकिल का ताला मास्टर चाभी से खोल रहा था। उसी क्रम में ओपीडी के समीप ड्यूटी पर तैनात गार्ड झूलन मेहता ने चोर को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने चोर की तलाशी ली। उसके जेब से लॉक खोलने वाली मास्टर चाभी और कुछ लॉक मिले। इससे गुस्साए लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी।
मौके पर मौजूद साइकिल ऑनर रिंकू ने बताया कि जीएमसी की ओपीडी के पास अपनी साइकिल खड़ी कर डॉक्टर से दिखाने गया था। वापस आने पर उसने हंगामा होता देखा। मालूम चला कि उसकी साइकिल एक चोरी लेकर भागने की फिराक में था। लॉक पर मास्टर चाबी से छेड़छाड़ के निशान में मिले हैं। वहीं गार्ड फूलन मेहता ने बताया ओपीडी के समीप लगे एक साइकिल के साथ एक युवक को छेड़छाड़ करते देखा। इसके बाद उन्हें संदेह हुआ। जिसके बाद मास्टर चाबी के साथ साइकिल के लॉक के साथ छेड़छाड़ करते हुए रंगे हाथ चोर को रंगे हाथों दबोच लिया।
वहीं चोर की पहचान कटिहार के गेराबाड़ी निवासी पिंकू कुमार के रूप में हुई है। शातिर चोर ने अपनी सफाई में कहा कि वह चोरी में कर रहा था बल्कि सिर्फ साइकिल के पास खड़ा था। वह कटिहार के गेराबाड़ी से हाथ में चोट आने के बाद डॉक्टर से दिखाने आया था। तभी जबरदस्ती गार्ड और लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। हालांकि पिंकू के हाथ में चोट के किसी तरह के कोई निशान नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने शातिर युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई।