Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA:इंडेन गैस एजेंसी से 259 सिलेंडर की चोरी:6 लाख का गैस सिलेंडर ले गए चोर, पिकअप वैन से चोरी की घटना को दिया अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 26, 2023

PURNIA:इंडेन गैस एजेंसी से 259 सिलेंडर की चोरी:6 लाख का गैस सिलेंडर ले गए चोर, पिकअप वैन से चोरी की घटना को दिया अंजाम

पूर्णिया में चोरों ने शुक्रवार की रात इंडेन गैस एजेंसी से 6 लाख की एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। इस घटना को अंजाम देने के लिए 4 से 5 की संख्या में चोर पिकअप वैन लेकर पहुंचे आए थे। पिकअप वैन पर 259 सिलेंडर लोड दिए और चलते बने। मामला मरंगा थाना क्षेत्र के गंगेली के वार्ड सं. 5 की है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 4 से 4 की संख्या में चोर एजेंसी के पास पहुंचते हैं। एजेंसी के चारों ओर देखता हैं। इस दौरान एक चोर सीसीटीवी कैमरा को तोड़ने की भी कोशिश करता है। वहीं, तीन चोर बाउंड्री फांदकर एजेंसी में घुसता है और चोरी की घटना को अंजाम देता है।

गैस एजेंसी के मालिक राजेश कुमार ने स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश ने बताया कि देर रात 1:30 बजे चोरों ने खिरहरी इंडेन ग्रामीण वितरक के गैस एजेंसी में चोरी की। वहीं, पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 
गोदाम में रखे 259 सिलेंडर गायब

घटना के संबंध में गैस एजेंसी संचालक राजेश कुमार और नीतू कुमारी ने बताया कि वे लोग एक दिन पहले परिवार संग गांव गए थे। शनिवार दोपहर जैसे ही वे अपने गैस एजेंसी पहुंचे तो एजेंसी के मेन गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद वो लोग गैस गोदाम के अंदर गए। जहां, गोदाम में रखे 259 सिलेंडर गायब थे।

राजेश ने बताया कि गोदाम में रखे इन एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमत 6 लाख है। सीसीटीवी फुटेज से मालूम चला कि चोर इस घटना को अंजाम देने अपने साथ पिकअप वैन लेकर आए थे।

 
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

वही, बीती रात हुई इस चोरी को लेकर स्थानीय मरंगा थाना को सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय मांगा थाने की पुलिस उनके गैस एजेंसी में पहुंची थी। वहीं, थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी के संचालक की ओर से चोरी को लेकर लिखित शिकायत दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।