Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:सहरसा से पूर्णिया कोर्ट जा रही डेमू ट्रेन का इंजन फेल... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 26, 2023

SAHARSA:सहरसा से पूर्णिया कोर्ट जा रही डेमू ट्रेन का इंजन फेल...

सहरसा, निज प्रतिनिधि। सहरसा से पूर्णिया कोर्ट जा रही डेमू ट्रेन का इंजन शनिवार की अहले सुबह 3.15 बजे फेल हो गई। जिससे सहरसा-मधेपुरा रेलखंड पर ढाई घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।

इंजन फेल होने की घटना बैजनाथपुर - मधेपुरा के बीच हुई। इस कारण पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर हटिया जाने वाली कोसी एक्सप्रेस को मधेपुरा में ही रोक दिया गया। फिर कोसी एक्सप्रेस के इंजन को खोलकर डेमू को मधेपुरा लाया गया। उसके बाद सहरसा से गई लाइट इंजन को डेमू में लगाकर आगे के लिए रवाना किया गया। ऐसे में कई ट्रेनें घंटों लेट हो गई। यात्री परेशान रहे।