Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA/पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा:निजी मकान से संचालित हो रहा था कारोबार, 1 लाख कैश भी किया गया बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, August 29, 2023

PURNIA/पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा:निजी मकान से संचालित हो रहा था कारोबार, 1 लाख कैश भी किया गया बरामद

पूर्णिया पुलिस ने सोमवार को एक स्मैक तस्कर को दबोचा है। गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के नागेश्वरबाग ख़ुशकीबाग वार्ड 39 स्थित अपने घर से स्मैक तस्करी का काला कारोबार चलाता था। पकड़े गए युवक के पास से 14 ग्राम स्मैक की 98 पॉलीथिन और करीब 1 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


 
शातिर स्मैक तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के नागेश्वरबाग ख़ुशकीबाग वार्ड 39 निवासी स्व0 श्रवण पंडित के 28 वर्षीय बेटेसूरज पंडित के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में एसपी आमिर जावेद ने बताया कि सदर थाना की पुलिस को कॉल से गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के नागेश्वरबाग ख़ुशकीबाग वार्ड 39 स्थित अपने घर से स्मैक के गोरख धंधे को ऑपरेट कर रहा है। जिसके बाद हरकत में आई और इस तस्कर की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

मौका पाते ही पुलिस ने इस तस्कर के घर पर गुप्त रेड किया। तलाशी के क्रम में घर से 98 पॉलीथिन की पुड़िया में 14 ग्राम स्मैकर करीब 1 लाख कैश, एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में शातिर स्मैक तस्कर सूरज पंडित ने बताया है कि वह डिमांड पर स्मैक की डिलीवरी किया करता था। फिलहाल पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया है।