स्वतंत्रता दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर आदेश प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी बिहार ने अभाविप के तत्वाधान उदाकिशुनगंज में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई
मधेपुरा: उदाकिशुनगंज में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विशाल तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में 75 मीटर लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा सुबह 10 बजे हरिहर साहा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर बैंक चौक, सरयुग चौक, फूलोत चौक होते हुए हरिहर साहा कॉलेज में संपन्न हुई।
लंबी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा में शामिल सभी युवकों के लिए शहर के अलग-अलग जगहों पर लोग फूल माला पानी शर्बत लिए स्वागत करते रहे।जिसमें सभी नगर वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई जो देश की आजादी का जश्न मनाने और तिरंगे के प्रति अपना प्यार व्यक्त करने के लिए एक साथ आए।
जॉनसन दास प्रतिनिधि उप मुख्यपार्षद ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकाल देश के युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का संदेश देने का काम किया जा रहा है। युवाओ को राष्ट्र के प्रति तन समर्पित, मन समर्पित भावना को जागृत करना इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
तिरंगा यात्रा में डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीत पर युवाओ ने जमकर ठुमके लगाए। यात्रा में बढ़ते करवा के साथ लोग सम्मिलित होते जा रहे थे। बाइक पैदल और चारपहिया वाहनों से लोगो ने यात्रा में शिरकत की। तिरंगा यात्रा 5 घण्टो तक पूरे नगर का भ्रमण किया।
तिरंगा रैली कार्यक्रम के संयोजक आदेश प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी बिहार थे। इस सुअवसर पर प्रो. सुमन झा एचएस कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो.अरुण कुमार प्रो.सरवर मेहदी , तुषार कुमार, अमर आशीष, दीनबंधु कुमार, बिष्णु राज, अंकित, अभिमन्यु, केशव , अंकित, अंशु प्रिया, क्रांति, मोना, अलका, रचना, मनीष, निक्कू अन्य सैकड़ो कार्यकर्ता थे।