*ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकार विमल यादव के हत्या के खिलाफ काला बिल्ला लगाकर किया राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन प्रतिरोध सभा*
*कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि*
*पत्रकार बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ के नारा को किया गया बुलंद*
*पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने सहित 10 सूत्री मांग पत्र सीएम पीएम राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा गया ज्ञापन*
खगड़िया। अखिल भारतीय मिशन पत्रकार संघ, ऐम्पा के बैनर तले पत्रकार विमल कुमार यादव के हत्या के विरोध में समाहरनालय के समक्ष काला बिल्ला लगाकर धरना , प्रतिरोध सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। तथा धरना के अंत में कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर शहीद पत्रकार अमर रहे, शहीदों तेरे अरमानों को मंजिल तक पहुंचाएंगे, नारों के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा की अध्यक्षता आरटीआई कार्यकर्ता सह राजद के प्रदेश नेता प्रफुल्ल चंद्र घोष ने किया।
मंच का सफल संचालन ऑल इंडिया मिशन प्रेस एसोसिएशन, ऐम्पा के राष्ट्रीय संरक्षक संस्थापक अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया।
सभा को विभिन्न सोशल पोर्टल चैनल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम, अरविंद वर्मा, रविकांत चौरसिया, देव जी, चंदन बादशाह, प्रवीण प्रियांशु, महेश कुमार, अमरीश यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक यादव, सूरज पासवान, सुनील कुमार, बृजेश विभु, आनंद, गीता कुमार , सतीश कुमार आदि ने पत्रकारों की हत्या की घटना की घोर निंदा किया।
वहीं सभा को विभिन्न दल कांग्रेस पार्टी के भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, बुधन यादव अरुण कुमार, स्वराज अभियान के प्रदेश नेता गौतम गुप्ता, भाकपा माले के प्राणेश कुमार, मिशन सुरक्षा परिषद के प्रदेश नेता मुरली कुमार, बामसेफ के राम सुचित पासवान ने आंदोलन को जायज ठहराते हुए पुरजोर समर्थन किया एवं घटना की तीव्र निंदा किया। विभिन्न संगठन से जुड़े समाजसेवी अधिवक्ता डॉ कमल किशोर यादव, सुभाष चंद्र जोशी, देशबंधु आजाद, हीरालाल यादव, चंद्रशेखर मंडल, सरपंच संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, ज्ञान प्रकाश, तितली भारती, ईश्वर चंद्र भगत, तूफानी यादव आदि ने पत्रकार हत्या के खिलाफ आक्रोश जताया।
वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को कमजोर करने हेतु सरकार प्रशासन प्रतिनिधि अपराधी गठजोड़ के कारण पत्रकारों की हत्या की जा रही है जो लोकतंत्र एवं संविधान की हत्या है। पत्रकार बचाओ, देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ नारा को बुलंद किया गया।
स्वतंत्र पत्रकार सह सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने जिला प्रशासन एवं सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने आश्रितों की सुरक्षा देने, 20 लाख रु मुआवजा देने एवं नौकरी देने, पत्रकार एवं आरटीआई कार्यकर्ता को सम्मान सुरक्षा सुविधा एवं पेंशन देने, बंद प्रेस प्रेस क्लब खोलने एवं ने स्कूल पत्रकार को मुहैया करने, राष्ट्रीय दिवस पर उत्कृष्ट पत्रकार को सम्मानित करने, पत्रकारों पर हो रहे झूठा मुकदमा जानलेवा हमला हत्या एवं बढ़ते अपराध पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन, बिहार एवं केंद्र सरकार से किया।
पत्रकार नेताओं ने कहा कि जहां न पहुंचे सरकार, वहां पहुंचे पत्रकार,, जहां न पहुंचे रवि, वहां पहुंचे कवि,, तथा खींचे न कमानों को, ना ही तलवार निकालो, नहीं कुछ मिलता है तो अखबार निकालो,, जैसे नारों को बुलंद करते हुए पत्रकारों में भेदभाव की भावना बुलाकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए पत्रकारों के सवाल पर एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि विभिन्न पत्रकार संगठनों को गठबंधन कर संघर्ष मोर्चा बनाकर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने हेतु जुझारू आंदोलन तेज करने की जरूरत पर बल दिया।
तत्पश्चात 10 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।