Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:असहाय वृद्ध की भरण पोषण की व्यथा कथा सुन सदर एसडीओ अमित अनुराग द्रवित हो उठे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

KHAGARIA:असहाय वृद्ध की भरण पोषण की व्यथा कथा सुन सदर एसडीओ अमित अनुराग द्रवित हो उठे

असहाय वृद्ध की भरण पोषण की व्यथा कथा सुन सदर एसडीओ अमित अनुराग द्रवित हो उठे

वृद्ध की आंखों में आशा की किरणें जगी, एसडीओ के व्यवहार को देख 

निर्धारित समय (तीन बजे) के बाद भी संध्या साढ़े छः बजे तक आमजनों से मिल एसडीओ सुनते रहे समस्या 
ANA/Arvind Verma

खगड़िया (बिहार)। वैसे तो आमजनों से मिलने का समय तीन बजे अपराह्न तक ही है, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग से। बावजूद इसके लोगों की समस्याओं से अवगत होने और उनकी समास्याओं के समाधान कराने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्धारित समय सीमा को नजर अंदाज कर संध्या साढ़े छः बजे तक लोगों से मिलते रहे, उनसे आवेदन लेते रहे और ऑन स्पॉट आवेदन पर संज्ञान लेते रहे। आवेदकों में से एक ऐसे बूढ़े और असहाय रामदेव शर्मा की भरण पोषण से सम्बन्धित व्यथा कथा सुन सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग द्रवित हो उठे और तत्क्षण अपने अधीनस्थ कर्मी को कक्ष में बुला कर आवेदन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया। यह सुन बूढ़े की आंखों में आशा की किरणें जग गई। बछौता निवासी एक मुस्लिम समुदाय की महिला ने अपनी समस्या से एसडीओ को अवगत कराई। इनके आवेदन पर कार्रवाई होने में विलंब को जान एसडीओ आश्चर्य चकित हो गए और अपने कर्मी से कहा अंचल अधिकारी से विलंब का कारण पूछें और समस्या का तुरंत समाधान कराएं। कई लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं एसडीओ के समक्ष रखी। इस प्रकार जनहित कार्यों में अपने आपको समर्पित करने वाले सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग की चर्चा बड़ी तेजी से फैल रही है। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने ऐसे पदाधिकारी के कार्यकलापों पर खुशी का इजहार करते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग को साधुवाद दिया और आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी ऐसे ही कार्य जनहित में करते रहेंगे।