Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:भाजपा की महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल:विधायक बोलीं- फोटो एडिट कर बदनाम करने की साजिश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, August 17, 2023

BIHAR:भाजपा की महिला विधायक की आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल:विधायक बोलीं- फोटो एडिट कर बदनाम करने की साजिश

कोशी लाइव/बिहार:
एक शख्स के साथ महिला विधायक की वो कथित तस्वीरें हैं, जो वायरल हो रही हैं। विधायक ने इसे एडिटेड बताया है। इसलिए हम इसे ब्लर कर रहे हैं।
भाजपा की चर्चित विधायक रश्मि वर्मा की कुछ कथित आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं। रश्मि वर्मा पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज विधानसभा से विधायक हैं। वो हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में बनी रहती हैं।

ताजा मामले में रश्मि वर्मा से भास्कर ने बात की है। फोन पर उन्होंने कहा है कि उन्हें भी तस्वीरें वायरल होने की जानकारी सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म से मिली है। यह तस्वीरें एडिटेड हैं और मुझे बदनाम करने के लिए इस तरह की तस्वीर वायरल की जा रही है। मैं साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराने जा रही हूं। पुलिस को भी इसकी जानकारी दूंगी।

विधायक के साथ जो शख्स तस्वीर में है, उसका नाम संजय सारंगपुरी है। महिला विधायक का कहना है कि संजय 2 साल पहले तक उनके साथ काम करता था। अब वो उनके साथ नहीं है।

क्या कहा महिला विधायक ने

भाजपा विधायक ने कहा कि कोई भी किसी की फोटो एडिट करके कहीं भी डाल सकता है। मै अभी पटना में हूं। जानकारी मिली तो साइबर सेल में कंप्लेन करने आई हूं। उन्होंने कहा कि जिसके साथ मेरी तस्वीर है, उसको भी कहा है कि देखिए क्या मामला है। वो भी साइबर सेल में कंप्लेन करेंगे। वो 2 साल पहले हमारे साथ काम करते थे, अब नहीं करते हैं। हां, विवाद चलता रहता है, लेकिन कोई खुद को थोड़े ही बदनाम करेगा।

किसी ने वीडियो एडिट कर वायरल किया- संजय सारंगी

विधायक के साथ दिख रहे शख्स संजय सारंगीपुर ने भास्कर से बातचीत में कहा कि यह सब बेबुनियाद है। फोटो को किसी ने एडिट किया और छेड़छाड़ करके वायरल कर दिया है। हम जनता दल यूनाइटेड में रह चुके हैं। अभी थोड़ा बीमार चल रहे हैं, इसलिए किसी पोस्ट पर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधायक के साथ मेरा दोस्ताना संबंध रहा है। इसलिए ही उनके यहां आना-जाना था।

संजय सारंगपुरी मोतिहारी के अगरवा थाना इलाके के रहनेवाले हैं। वह जदयू से जुड़े रहे हैं। ठेकेदारी का काम भी करते हैं। हाल में उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। इसके बाद से ही वे बेड रेस्ट पर हैं।

रश्मि वर्मा का विवादों से रहा है पुराना नाता

भाजपा की विधायक रश्मि वर्मा का नाम दिसंबर 2020 में चर्चा में आया था, तब उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली थी। उन्होंने थाने में शिकायत की थी कि उनसे 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसी तरह का मामला साल 2015 में चुनाव के दौरान ही सामने आया था। उन्होंने धमकी भरा खत मिलने की शिकायत पुलिस से की थी। पत्र में लिखा था तुम्हारे चुनाव लड़ने और नॉमिनेशन करने से हम लोगों के लक्ष्य में बाधा पहुंच रही है।