Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, पत्रकार व पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल; पुलिस फोर्स तैनात - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, August 21, 2023

BIHAR/बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, पत्रकार व पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल; पुलिस फोर्स तैनात

बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, पत्रकार व पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल; पुलिस फोर्स तैनात
पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र के रतनमाला में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों में ही हुई झड़प में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान एक पत्रकार सहित दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है।
बिहार में महावीरी जुलूस पर पथराव, पत्रकार व पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल; पुलिस फोर्स तैनात
  
पश्चिम चंपारण के नगर थाना क्षेत्र के रतनमाला में महावीरी जुलूस के दौरान दो पक्षों में ही हुई झड़प में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान एक पत्रकार सहित दो पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में हो रहा। घटना के बाद रतनमाला में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वहीं घटना के बाद बगहा बाजार के अनुमंडल अस्पताल एवं स्टेट बैंक चौराहे पर पूरी तरह से सन्नाटा पर कर चुका है।

जानकारी के अनुसार रतनमाला से महावीरी अखाड़ा समिति के द्वारा महावीर जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान रतनमाला के बड़ी मस्जिद एक पक्ष के द्वारा जुलूस का विरोध किया गया, जिसके बाद दूसरा पक्ष पूरी तरह से उग्र गया। इसके बाद दोनों पक्ष में पथराव होने लगा, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा जमकर हंगामा किया गया। साथ ही आगजनी भी की गई।

वहीं इस दौरान हुई पत्थराव में होमगार्ड का सिपाही नगीना यादव,रतनमाला निवासी अमित कुमार, बनकटवा निवासी निवासी आयुष कुमार, रतनमाला निवासी पहावरी प्रसाद, राधेश्याम माझी ,पत्रकार मुन्ना राज ,गोलू कुमार, बिहार पुलिस का सिपाही हरीश राम ,रतनवाला निवासी भगवान चौधरी को चोटे आई ।जिन्हें पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


अस्पताल के प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ के बी एन सिंह ने बताया कि दीनदयाल नगर निवासी भगवान चौधरी की स्थिति गंभीर है। अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य है । सभी का इलाज मंडली अस्पताल में हो रहा है। वहीं इस घटना की सूचना पर एसडीम डा .अनुपमा सिंह,एसडीपीओ कैलाश प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।

प्रभारी एसपी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय अशोक चौधरी ने बताया कि रतन माला में स्थिति नियंत्रण में है भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। वह इस घटना के बाद जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय भी रतनमाला पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही साथ स्थिति को नियंत्रित करने के लोकल पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिये।

घटना के बाद पसरा सन्नाटा
रतन माला में हुए दो पक्षों में झड़प के वी बाद पूरे शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते बगहा अनुमंडली अस्पताल स्टेट, बैंक चौराहा सहित मुख्य चौराहे की सभी दुकानें बंद हो गई।सड़क पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। हालांकि पुलिस बल सभी मुख्य चौराहा पर कैंप कर रहे हैं।