समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में 45 वर्षीय एक महिला के साथ मनचलों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना में पुलिस ने तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों में थाना क्षेत्र के मुरियारो निवासी अमरेश सिंह का पुत्र ऋषिमुनि कुमार, चंदन सिंह का पुत्र साहिल कुमार व गिरिश सिंह का पुत्र राहुल कुमार के रूप में बताया गया है। आरोपियों ने गांजे की नशे में धुत होकर इस घटना का अंजाम दिया था।
घटना शुक्रवार की रात बाद लगभग 3 बजे में होना बताया जा रहा है। अंगारघाट पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान पर दर्ज की गई एफआईआर में बताया गया है कि आरोपियों ने पहले महिला के घर मे घुस कर उसके व उसके बहू के साथ मारपीट व लूटपाट करते हुए महिला घर से जबरन खींच कर पास एक एक खेत में बारी बारी से दुष्कर्म का अंजाम दिया है। इसके बाद शोर गुल होने पर आरोपियों ने महिला को छोड़ कर भाग गया। इसके बाद पड़ोसियों ने पीड़ित सास बहू को समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए ले गए।
अंगारघाट थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि एफआईआर में पीड़िता ने चार युवकों पर आरोप लगायी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का दुष्कर्म पुष्टि करने के लिए मेडिकल जांच के लिए भेजते हुए पीड़िता का न्यायालय में धारा 164 की तहत बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया। साथ ही पुलिस अन्य आरोपी के गिरफ्तारी के लिए दर्जनों स्थानों पर छापेमारी की गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।