Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या: प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व से चल रहा था विवाद, - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, August 12, 2023

BIHAR/पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या: प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व से चल रहा था विवाद,

आक्रशितों ने दूसरे पक्ष के घर में लगाई आग
समस्तीपुर में पंचायत समिति सदस्य के पति की हत्या:प्रेम प्रसंग को लेकर पूर्व से चल रहा था विवाद, आक्रशितों ने दूसरे पक्ष के घर में लगाई आग
 
समस्तीपुर में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रोसड़ा शिवाजीनगर पथ पर महिसर चौर के पास घटी। मृतक की पहचान शिवाजीनगर ओपी के रहियार पंचायत के संतोष पासवान( 42) के रूप में हुई। वहीं, उसकी पत्नी सीता देवी पंचायत समिति सदस्य हैं।

मिली ‎जानकारी के अनुसार, पंसस के पति संतोष पासवान बाइक से अपने‎ चचेरे भाई के साथ रोसड़ा से शिवाजीनगर घर वापस‎ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हथियारबंद अपराधियों ‎द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के ‎बाद आक्रोशित लोगों द्वारा मृतक के शव को गांव ले‎ जाया गया। वहां घटना से आक्रोशित लोगों ने गांव के‎ ही दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया।

उन्होंने कुछ घरों ‎में आगजनी की और घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ‎घटना की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा डीएसपी‎ शिवम कुमार चार थानों की पुलिस के साथ ‎घटनास्थल पर कैंप कर रही है। हालांकि घटना के‎ कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।‎

चचेरे भाई का गांव की ही लड़के के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्ण संतोष पासवान का चचेरा भाई गांव की ही दूसरी जाति की एक लड़की के साथ फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उक्त लड़की और युवक को दरभंगा एयरपोर्ट से बरामद किया था। दोनों के नाबालिग होने के कारण लड़की परिवार वालों को सौंप दी गई। जबकि लड़का को रिमांड होम भेज दिया गया था। ऐसे में संतोष पासवान इस घटना में सामाजिक स्तर पर समझौता कराने में लगा हुआ था। वह इस मामले में अहम भूमिका निभा रहा था जिस कारण लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश था। लोगों का कहना है कि इसी बात से आक्रोशित होकर संतोष की हत्या कर दी गई। बता दें कि मृतक का चचेरा भाई फिलहाल रिमांड होम में ही है।

संतोष पासवान के शव को लिपटकर रोते परिवार वाले।
संतोष पासवान के शव को लिपटकर रोते परिवार वाले।
प्रेम- प्रसंग में पूर्व में दोनों पक्षों के बीच हुई थी मारपीट‎

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग काे लेकर पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों पक्षों के ‎बीच मारपीट की घटना भी हुई थी। वहीं, विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर ‎प्रदर्शन भी किया था। उसी घटना की रंजिश में पंचायत समिति संतोष पासवान की‎ गोली मारकर हत्या की गयी।

घटना के बाद से गांव में स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां‎ आक्रोशित लोगों ने एक-दो घरों में आगजनी की है। वहीं कुछ लोगों द्वारा फायरिंग ‎किए जाने की भी बात बताई गई है। हालांकि इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से ‎बच रही थी। मौके पर हथौड़ी थाना, शिवाजीनगर ओपी, सिंघिया थाना, हसनपुर थाना,‎विभूतिपुर थाना, डीएसपी, रोसड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद हैं।‎

 
क्या कहती है पुलिस

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।