Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News : मरीन ड्राइव पर हंटर क्वीन के बाद अब रिवॉल्वर रानी वीडियो वायरल, चलती बाइक पर बंदूकें लहराते दिखी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 20, 2023

Bihar News : मरीन ड्राइव पर हंटर क्वीन के बाद अब रिवॉल्वर रानी वीडियो वायरल, चलती बाइक पर बंदूकें लहराते दिखी

पटना में लगातार यातायात के नियमों को लेकर लोगों से फाइन वसूला जा रहा है। सीसीटीवी में एक भी शख्स यातायात के नियमों की अनदेखी करते दिख जाए तो फौरन चालान का मैसेज उसके मोबाइल पर आ जाता है। लेकिन, इन सबके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। वह यातायात के नियमों की धज्जियां तो उड़ाते ही हैं। साथ ही सरेआम हथियार का प्रदर्शन कर पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से मरीन ड्राइन यानी गंगा पथ से सामने आया है। एक और लड़की बाइक पर बंदूक लहराते दिखी है। इसके दोनों हाथ में बंदूक देखकर लोग इसे रिवॉल्वर रानी कह रहे हैं।

चलती बाइक पर खड़ी होकर बंदूक लहराते दिखी लड़की
अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि चलती बाइक पर एक लड़की खड़ी हो गई। उसका दोस्त बाइक चला रहा है। वह लड़की बेखौफ होकर हवा बंदूकें लहरा रही है। इतना ही नहीं लड़की इसका वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर दिया। दरअसल, इस लड़की का इंस्टाग्राम पर आईडी है, जिसमें कई सारे रील्स है। उसी पर हाल के दिनों में यह वीडियो बनाकर अपलोड किया गया है। 
देखें वीडियो:
 कुछ दिन पहले इसी सड़क पर एक दूसरी लड़की का हथियार लहराते वीडियो भी वायरल हुआ था। इसने खुद का नाम हंटर क्वीन रखा था। मरीन ड्राइव पर बाइक से स्टंट का वीडियो बनवाने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर डाला। कोई और ऐसा न करे, इसलिए 'अमर उजाला' ने उस वीडियो को दिखाते हुए खतरे बताए। अब पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया था। हालांकि, जांच में वीडियो में लड़की के हाथ में दिख रहा हथियार लाइटर निकला। इसलिए पुलिस ने सिर्फ फाइन करके उस लड़की को छोड़ दिया था। अब देखना यह है कि फिलहाल वायरल हुई लड़की के हाथ में जो हथियार जैसी चीज दिख रही है। वह क्या है? पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चला जा रहे, जबकि पीछे बैठी लड़की दोनों हाथ में पिस्टल जैसी चीज लहरा रही है।