Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:उप मुखिया की गोली मारकर हत्या:10 हथियार बंद अपराधी मौके पर पहुंचे, दो ने मारी गोली; फायरिंग कर हुए फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, August 13, 2023

Bihar News:उप मुखिया की गोली मारकर हत्या:10 हथियार बंद अपराधी मौके पर पहुंचे, दो ने मारी गोली; फायरिंग कर हुए फरार

Kosilive Bihar News in Hindi: Begusarai
बेगूसराय में अपराधियों ने वर्तमान उप मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के भरौल गांव का है। बताया जा रहा कि मृत उप मुखिया अजय पासवान अपने सहयोगियों के साथ बाहर घूम रहे थे। तभी तकरीबन 10 अपराधी एक साथ पहुंचे। वहीं, उन में से दो अपराधियों ने फायरिंग करने लगे।

फायरिंग की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। अपराधियों ने उप मुखिया अजय पासवान को पकड़ लिया और 2 गोली मार दी। वहीं, उप मुखिया को मरा हुआ समझकर अपराधी मौके से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी लाया गया। जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गांव का मनजीत कुमार हत्या सहित कई कांडों में नामजद अभियुक्त हैं। वह आज जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उसने पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अजय पासवान की हत्या कर दी।

 
गौरतलब हो कि एक हत्याकांड में मंजीत कुमार अभियुक्त थे, उसमें अजय पासवान गवाह के रूप में सम्मिलित थे। परिजनों के अनुसार इसी वजह से उप मुखिया अजय पासवान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि अपराधियों के द्वारा उप मुखिया को गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है।

वहीं डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया है कि सभी अपराधी को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी। फिलहाल इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बताते चले की बेगूसराय में है इससे पहले भी प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल लगातार बेगूसराय में हत्या होने से अब लोगों में डर का माहौल पैदा होने लगा है।