Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL:नाबालिग के साथ युवक गिरफ्तार: मानव तस्करी के लिए लाई जा रही थी नाबालिग, सुपौल में एसएसबी ने की कार्रवाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 7, 2023

SUPAUL:नाबालिग के साथ युवक गिरफ्तार: मानव तस्करी के लिए लाई जा रही थी नाबालिग, सुपौल में एसएसबी ने की कार्रवाई

सुपौल जिले के इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन ने भीमनगर चेक पोस्ट से मानव तस्करी के उद्देश्य से ले जाई जा रही नाबालिग लड़की को एक युवक के साथ गिरफ्तार किया है।45 वीं बटालियन बीरपुर के कार्यवाहक कमांडेंट रूपेश शर्मा ने कहा कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ 206/07 के रास्ते भारत की तरफ मानव तस्करी होने वाली है। जिसे रोकने के लिए एसएसबी भीमनगर ने विशेष जांच दल का गठन किया।

 
जांच दल का गठन किया गया

जांच दल चिह्नित स्थान के लिए रवाना किया गया। कुछ समय बाद सूचना मिली कि एक लड़की और एक लड़का नेपाल प्रभाग से भारत प्रभाग की तरफ आने की कोशिश कर रहे है। जिसके बाद जांच दल ने दोनों को रोकवाकर पूछताछ की। साथ ही दोनों के कागजों की जांच की गई। पूछताछ और जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि लड़की को नेपाल से भारत की तरफ बहला-फुसला कर लाया जा रहा था। लड़की की पहचान नेपाल देश के सप्तरी निवासी के रूप में की गई है। वहीं, मानव तस्कर की पहचान नेपाल देश के सप्तरी जिला निवासी मजे सरदार के रूप में हुई है। विशेष जांच दल द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत दोनों को नेपाल पुलिस और नेपाल गैर सरकारी संस्थान को सुपुर्द कर दिया।