Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA:प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो युवती ने खुद को दी सजा-ए-मौत, 3 साल से था रिलेशन - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, July 7, 2023

KHAGARIA:प्रेमी ने शादी से किया इंकार तो युवती ने खुद को दी सजा-ए-मौत, 3 साल से था रिलेशन

Kosilive Khagaria News in Hindi/
खगड़िया में एक प्रेमिका ने गुरुवार की शाम सुसाइड कर लिया। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर एक 18 साल की युवती ने आहत होकर अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत के इमादपुर लतामबाड़ी गांव की है। वहीं मृतक की पहचान रोशनी कुमारी के रूप में हुई है।

प्रेम प्रसंग में युवती ने किया सुसाइड

जानकारी के मुताबिक इमादपुर लतामबाड़ी निवासी घोलटी देवी की 18 साल की बेटी का प्रेम प्रसंग बीते तीन साल से गांव के ही गौतम कुमार नामक युवक से चल रहा था। जब युवती ने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने घर से भागकर शादी करने की बात कही, लेकिन लड़की भागकर शादी करने से इनकार कर रही थी। लड़की का कहना था कि दोनों परिवार की रजामंदी कर घर से ही शादी करेंगे, मगर इसके लिए उसका प्रेमी तैयार नहीं हुआ।

बताया जाता है कि शादी के लिए लड़की के तरफ से प्रेमी को कुछ नकद रुपए दिया गया था, लेकिन युवक गांव समाज के बीच रहकर शादी करने से मना कर रहा था। इससे आहत होकर युवती ने घर में फंदा से लटक कर आत्महत्या कर ली। इधर, युवती के आत्महत्या की खबर मिलते ही गोगरी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का मामला सामने आया है। आवेदन आने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मां के साथ रहती थी युवती

बताया जाता है कि युवति अपनी मां के साथ लतामबाड़ी में रहती थी। उसका ननिहाल चांदपुर गांव में है। युवती के पिता का घर कटिहार के कुर्सेला में है, लेकिन उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। इस वजह से युवती की मां लतामबाड़ी में घर बनाकर रहती है। युवती की मां गांव-गांव में घूमकर कपड़ा बेचकर परिवार चलाती है।