Kosi Live-कोशी लाइव wheather report/पूर्णिया समेत 3 जिलों में बारिश के आसार:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एक से तीन घंटे में बारिश होने की संभावना - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 9, 2023

wheather report/पूर्णिया समेत 3 जिलों में बारिश के आसार:मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एक से तीन घंटे में बारिश होने की संभावना

पूर्णिया मौसम विभाग ने पूर्णिया समेत तीन जिलों में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्ज की मेघ गर्जना तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने वज्रपात की चेतावनी भी जारी की है। इधर, 9 जून की सुबह भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहा। शुक्रवार की सुबह जिले का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों से पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है।

कल पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में हो सकती है बूंदाबांदी।

मौसम विभाग के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि कल पूर्णिया समेत अररिया और किशनंगज जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। सहायक मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी हवाओं की वजह से दोपहर के समय तापमान में गिरावट देखने को मिला। लेकिन दोपहर बाद तापमान में एक बार फिर से वृद्धि दर्ज की गई है।