सुपौल जिले के मरौना प्रखंड इलाके में नदी थाना क्षेत्र के कदमहा पंचायत स्थित पड़री गांव में एक 18 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पड़री गांव निवासी सूर्य नारायण मंडल के 18 वर्षीय बेटा रंजीत मंडल अपने खेत मे मोटर लगाकर धान का बिचरा बोने गया हुआ था। मोटर लगाने के क्रम रंजीत मंडल का हाथ बिजली के तार के संपर्क में आ गया और वह बेहोश हो कर गिर गया।
बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा
जिसे ग्रामीणों की सहयोग से सबसे पहले अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लाया गया है। जांच के बाद अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। घटना की खबर सुनते ही कदमहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बजरंग कामत मृतक के परिजन का हिम्मत बढ़ाया और उन्होंने हर संभव सहायता की बात कही। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल में दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।